Saturday, 1 August 2015

UPTU Will Change Its Name In Memory Of APJ Abdul KALAM : AKTU

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए़ पी.जे अब्दुल कलाम को सम्मान देते हुए उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के नाम में कलाम का नाम जोड़े जाने की घोषणा की है। यूपीटीयू अब एकेटीयू (अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय) कहलाएगा। मुख्यमंत्री ने कि प्राविधिक विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की स्मृति में एक भव्य स्मारक का निर्माण भी कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम को उत्तर प्रदेश से बेहद लगाव था। पूर्व राष्ट्रपति ने हाल ही में कन्नौज जनपद की तिर्वा तहसील के फकीरपुरा गांव में जाकर 250 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया था।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की प्रगति और खुशहाली के लिए डॉ. कलाम के दूरदर्शी विचारों और सिद्धांतों ने उन्हें अत्यंत प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए डॉ. कलाम ने 9 सूत्र दिए थे, जिन पर प्रदेश सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम सोमवार को मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईएमआई) में लेक्चर दे रहे थे, उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। छात्रों को संबोधित करते समय कलाम की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके निधन की घोषणा की।

का नाम बदलेगा कलम सर के नाम पर

No comments:

Post a Comment